चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने गांव मेहमदपुर में नई फल एवं सब्जी मंडी स्थापित की
एस.ए.एस. नगर ( मोहाली / चंडीगढ़ ) 6 मार्च, 2024 ( विश्ववार्ता ) पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से आज गांव मेहमदपुर में आलू की फसल की बोली करवाकर नई फल एवं सब्जी मंडी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर स. बरसट ने मंडी बोर्ड को 83 बीघा जमीन दान करने के लिए मेहमदपुर ग्राम पंचायत का धन्यवाद किया। यहां बताने योग्य है कि उक्त भूमि स. बरसट के कहने पर मेहमदपुर पंचायत ने मंडी बोर्ड को दी है। चेयरमैन ने कहा कि मेहमदपुर के आसपास कोई इंडस्ट्री या फैक्ट्री नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए यहां फल एवं सब्जी मंडी शुरू की गई है और सब-यार्ड के रूप में मंडी को विकसित किया जा रहा है। इससे जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं किसानों को भी उनकी फसलों का सही मूल्य मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शेड का काम तेज़ी से पूरा किया जा रहा है और जल्द ही मंडी की चार दीवारी करके गेट लगाया जाएगा और दुकानें भी बनाई जाएंगी। मेहमदपुर मंडी पटियाला संगरूर रोड पर स्थित होने के कारण इसके करीब 25 किलोमीटर के रेडियस में क्षेत्र के करीब 40 हजार किसानों को फल और सब्जियां बीजने के लिये प्रेरित किया जा सकेगा व युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा पंजाब से भेदभाव करती आई है और इसी का परिणाम है कि केंद्र सरकार ने मंडी बोर्ड का आर.डी.एफ. (रूरल डेवलपमेंट फंड) का पैसा रोक रखा है, जिससे पंजाब के गांवों का विकास रुका हुआ है। यदि केन्द्र सरकार मंडी बोर्ड की आर.डी.एफ. जारी कर दे, तो क्षेत्र का विकास पहल के आधार पर किया जाएगा। परंतु केंद्र सरकार द्वारा आर.डी.एफ. रोकने के बावजूद मंडियों का विकास और गांव की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरीद केंद्र गांव सुल्तानपुर और गांव बनेरा कलां में स्टील कवर शेड का निर्माण, गांव बरसट से गांव बनेरा कलां-सराजपुर तक लिंक रोड और अनाज मंडी गांव गज्जूमाजरा, गांव जोड़ेमाजरा और धबलान में फड़ और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलायें और कमर्शियल खेती में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। पंजाब और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मंडी बोर्ड की तरफ से आफ सीजन के दौरान मंडियों के कवर शैड्स में बच्चों को खेलों की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को बहुत ही कम रेट पर विवाह आदि कार्यक्रम कराने के लिये मंडियों के कवर शैड उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। स. बरसट ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस मौके पर स. गुरदीप सिंह, इंजीनियर-इन-चीफ, स. अजयपाल सिंह बराड़, जिला मंडी अधिकारी, स. अमृतपाल सिंह कार्यकारी इंजीनियर, संदीप सिंह सरपंच मेहमदपुर, नरिंदर सिंह बरसट, हरिंदर सिंह धबलान, सोनी जलूर एम.सी. पातड़ा, हेम इंदर सिंह मलोमाजरा, दविंदर सिंह शेरमाजरा, गुरजीत सिंह ग्रीन पार्क, चमकौर सिंह सरपंच चुहड़पुर मरासियां, अनिल मित्तल सरपंच बरसट, मलकीत सिंह सरपंच चुहड़पुर कबीले, गुरप्रीत सिंह सरपंच राजगढ़, मनप्रीत सिंह सरपंच वजीदपुर, राम सिंह पूर्व सरपंच फ़तेहपुर, जगरूप सिंह सरपंच फ़तेहपुर, बंत सिंह पूर्व सरपंच चूहड़पुर मरासियां, बलवीर सिंह पूर्व सरपंच फ़तेहपुर, अवि सिंह पूर्व सरपंच डकरब्बा, गोपी सिद्धु सहित मेहमदपुर ग्राम पंचायत से कुलवंत सिंह पंच, गुरजीत सिंह पंच, तरनतारन सिंह, हरभजन सिंह वालिया, जगतार सिंह नंबरदार, चरण सिंह, कुलविंदर सिंह, हरि सिंह पूर्व-सरपंच, मंजीत सिंह, जगिंदर सिंह, जसवंत सिंह पूर्व-सरपंच, गुरमीत सिंह, सुखवीर सिंह क्लब प्रधान, नच्छत्तर सिंह, राजविंदर सिंह, जोरा सिंह, जलावा सिंह, निहाल सिंह, सुखविंदर सुखी पसियाना, हाकम सिंह पंच शेरमाजरा मौजूद रहे।