🛑 चंडीगढ बार्डर पर हरियाणा सरपंचो का बवाल: पुलिस ने की रोकने कोशिश की तो सरपंचों ने की धक्का-मुक्की
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ बार्डर पर हरियाणा सरपंचो का बवाल मच गया है, हरियाणा में आज ई-टेंडरिंग का विरोध करने चंडीगढ़ जा रहे सरपंचों को पुलिस ने पंचकूला में ही रोक लिया। हंगामा बढ़ता देख सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने ओएसडी भूपेश्वर दयाल को सरपंचों से बातचीत के लिए भेजा। मगर, सरपंचों ने उनकी कोई बात सुनने से इनकार कर बैरंग लौटा दिया। सरपंच पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सरपंचों ने धक्का-मुक्की कर दी। सरपंचों ने बैरिकेड तोड़ दिए। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई सरपंच घायल हुए हैं।