चंडीगढ़ वर्कशॉप में लगी भंयकर आग, मचा हडकंप
इतनी गाडियां जलकर हुई राख
चंडीगढ,18 सितंबर (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ में टोयोटा के वर्कशॉप में लगी आग के कारणों का पता लगाया जाएगा। इसके लिए फायर विभाग की एक टीम शोरूम का निरीक्षण करेगी। शोरूम के अंदर लगे अग्निशमन यंत्र और दूसरे उपकरणों की जांच की जाएगी।
बीते कल की शाम 7 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में टोयोटा गाडिय़ों के एक वर्कशॉप में आग लग गई थी। इसे डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 6 दमकल की गाडिय़ों ने बुझाया था। इलाके में गश्त कर रहे थाना प्रभारी ने वर्कशॉप से धुआं उठते देख दमकल विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी।