किसान आंदोलन-2.0 का आज 38वां दिन
शंभू बॉर्डर पर अब मोर्चा संभालेंगी महिलाएं
शुभकरण अस्थि कलश का आज छठा दिन
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्ववार्ता)-13 फरवरी से शुरू हुए किसान आंदोलन का आज 21 मार्च को 38वां दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा सरकार पर दबाव बनाने और लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए शुभकरण अस्थि कलश यात्रा निकाल रहे हैं। आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को खानूरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण की गोली लगने से मौत हो गई थी. आज यात्रा का छठा दिन है। बुधवार की रात को मुनानगर से कुरूक्षेत्र पहुंची अस्थि कलश यात्रा कुरूक्षेत्र के कई गांवों से गुजरेगी। इसके बाद कलश यात्रा करनाल, कैथल और फिर अंबाला जिले में 3 दिनों तक चलेगी। शंभू-खनुड़ी से सटे हरियाणा-पंजाब के डबवाली बॉर्डर पर हजारों किसान डटे हुए हैंद्ध
: पंजाब किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं, लेकिन अब शंभू बॉर्डर पर मोर्चा किसान महिलाएं संभालेंगी। बताया जा रहा कि खेतों में कटाई का समय आ रहा इसलिए किसान खेतों में वापसी करेंगे और महिला बॉर्डर पर रहेंगी। इस संबंधी आज किसान महिलाएं अमृतसर रेलवे स्टेशन पर इक_ी हो गई हैं जहां से वह शंभू बॉर्डर के लिए रवाना होंगी। किसान नेता पंधेर ने कहा कि 800 से 1000 किसान महिलाएं शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हो रही हैं।
इस मौके किसान महिला सरबजीत कौर ने बातचीत करते हुए कहा कि वह आज शंभू बॉर्डर के लिए रवान हो रही हैं। आने वाले दिनों में खेतों में गेहूं की कटाई शुरू होने वाली जिसके लिए किसानों का खेतों में रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से अपनी मांगे मनवाने जा रहे हैं। सरबजीत कौर ने आगे कहा कि उन्हें उनकी फसलों की सही मूल्य नहीं मिल पाता है। उनकी मेहनत का फायदा कार्पोरेट को मिलता है। किसानों को आलू के 4 रुपए मिलते हैं और बाजारो में चिप्स 25 से 30 रुपए में बिकते हैं।
वहीं इस दौरान किसान महिला ने ये भी कहा कि पंजाब सरकार उनके साथ नहीं खड़ी है। अगर साथ होती तो बॉर्डर पर इंटरनेट बंद नहीं करती और किसानों सारी सहूलतें देती। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 22 मार्च को सिरसा व 31 मार्च को अम्बाला में महापंचायत की जाएगी। किसान नेता पंधेर ने कहा कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह की अर्थी कलश यात्रा को हरियाणा में 5 दिन हो गए हैं। हरियाण के लोग यात्रा के दर्शन के लिए इक_े हो रहे हैं।
किसानों ने 22 मार्च को हिसार, 27 मार्च को राजस्थान और 31 मार्च को अंबाला की मोहरा अनाज मंडी में शहीदी समारोह आयोजित करने का ऐलान किया है. यह समारोह कल 22 मार्च को हिसार में आयोजित किया जाएगा। 23 मार्च को शंभू बॉर्डर और खानूरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया और अन्य प्रमुख हस्तियां भी भाग लेंगी.