आईपीएल मे आज पहला मैच मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला शुरू
दिल्ली ने जीता टॉस लिया यह फैसला, सूर्यकुमार यादव की वापसी
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में दो बदलाव हैं। रसिख डार सलाम की जगह ललित यादव और चोटिल मिचेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है। मुंबई में चार विदेशी खिलाड़ी- टिम डेविड, गेराल्ड कोएट्स, मोहम्मद नबी और रोमारिया शेफर्ड हैं। सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है। वह नमन धीर की जगह टीम में आए हैं। वहीं, नबी को डेवाल्ड ब्रेविस और शेफर्ड को मफाका की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। दिल्ली के चार विदेशी खिलाड़ी- डेविड वॉर्नर, ट्रिस्टन स्टब्स, झाय रिचर्डसन और एनरिक नॉर्त्जे हैं।
मैच में सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है। लंबे वक्त से वह एक्शन में नहीं हैं। सूर्या की वापसी मुंबई के लिए एक राहत भरी खबर है। वह टी20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने में माहिर हैं। हाल ही में उन्हें नेट सत्र में अभ्यास करते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बिना किसी परेशानी के बड़े शॉट लगाए। सूर्या की वापसी से नमन धीर को बाहर को रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने तीनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।