चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता): देश मे लगे लॉकडाउन के बीच अमेरिका के 150 नागरिक जो चंडीगढ़ और पंजाब मे आये हुए थे विशेष विमान से वापस विदेश भेजे जाएगे। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दिल्ली जाएगी और फिर दिल्ली से अमेरिका को उड़ान भरेगी। ये सभी नागरिक देश में लॉकडाउन और कफ्र्यू के चलते यहां फंस गए हैं और अपने देश वापस नहीं जा सके।
एयर इंडिया के मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि अमेरिकी नागरिकों को वापस भेजने के लिए विशेष फ्लाइट नई दिल्ली से चंडीगढ़ आएगी। चंडीगढ़ के इंटनरेशनल एयरपोर्ट से इन यात्रियों की रवानगी सात अप्रैल की शाम साढ़े 7 बजे होगी। यूएस के नागरिकों को दूतावास लाया जाएगा। इसके बाद विमान रवाना होगा। फंसे सभी अमेरिकी नागरिक किसी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ और पंजाब आए थे और सभी अमेरिकी दूतावास के संपर्क में हैं।