टीवी-फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर
‘अनुपमा’ एक्टर ऋतुराज सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा
चंडीगढ़, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) टीवी-फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। 59 साल की उम्र में ऋतुराज सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, सोमवार देर रात मुंबई स्थित घर में ऋतुराज सिंह को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई।
ऋतुराज सिंह की मौत से उनके परिवार और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। ऋतुराज सिंह की मौत से उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। ऋतुराज सिंह एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ एक शानदार इंसान भी थे। ऋतुराज सिंह ने कई हिट टीवी सीरियल, फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया और किसी भी किरदार में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। ऋतुराज सिंह ने लोगों के बीच अपनी अदाकारी की ऐसी छाप छोड़ी है जो कभी नहीं मिटेगी।