अजनाला में हुई हालिया घटना के मद्देनजर आत्मरक्षा के लिए पंजाब पुलिसकर्मी सीख रहे गतका
चंडीगढ़ 2 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब मे अब बदमाश व हुडदंग करने वालों की अब खैर नही है क्योकि पंजाब पुलिस अब प्रदर्शनों व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के उद्देश्य से पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। बतां दे कि गत दिनों अजनाला मे हुई हालिया घटना के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कर्मियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए गतका का प्रशिक्षण देने में निहंग सिख समेत अन्य विशेषज्ञों को शामिल किया गया है. निहंग, पारंपरिक हथियारों से सशस्त्र सिख होते हैं जो नीले रंग का वस्त्र पहनते हैं। इससे पहले 8 फरवरी को एक अन्य घटना में सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की चंडीगढ़ पुलिस से झड़प हुई थी, जिसमें चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर 30 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए थे. गतका एक सिख मार्शल आर्ट है, जिसे आत्मरक्षा में इस्तेमाल किया जाता है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...