हरियाणा सरकार ने विशेष पुलिस अधिकारियों को दिया दिवाली का बडा तोहफा

0
35

हरियाणा सरकार ने विशेष पुलिस अधिकारियों को दिया दिवाली का बडा तोहफा

मानदेय बढ़ाया, अब बढक़र इतना मिलेगा

चंडीगढ़, 9 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के विशेष पुलिस अधिकारियोको दिवाली पर एक बड़ा गिफ्ट दिया है। सीएम ने विशेष पुलिस अधिकारियों का मानदेय बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को मासिक मानदेय 18,000 रुपये से बढक़र 20,000 रुपये मिलेगा। इससे प्रदेश में तैनात लगभग 9000 एसपीओ लाभान्विंत होंगे।
बता दें कि अभी प्रदेश में लगभग 9000 एसपीओ कार्यरत हैं। प्रदेश में लगभग 9000 एसपीओ द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदान की जा रही निरंतर सेवा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा हमारे विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता और समर्पण वास्तव में सराहनीय है। वे हमारे नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के सभी नागरिकों को सुरक्षित, समृद्ध और आनंदमय दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।