हरियाणा मे सांप के काटने सेे दो मासूम भाइयों की मौत से मचा हडकंप
पूरे गांव में पसरा मातम , हर आंख हुई नम
चंडीगढ,20 सितंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ी दर्दनाक घटना सामने आयी। यहां बाबैन के गांव बेरथला में 2 सगे भाइयों को सांप ने डस लिया। दोनों बच्चे एक की बेड पर सोए हुए थे। इससे साढ़े 3 साल के कयान व 6 साल के एविन की मौत हो गई। कयान की मौत रात को ही हो गई थी, जबकि एविन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिवार के साथ पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बाद में स्नेक मैन ने घर में घुसे सांप को पकड़ा।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की शिनाख्त साढ़े तीन वर्षीय कयान और छह वर्षीय एविन के रूप में हुई। दोनों बच्चों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद से उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चे एक ही बेड पर सोए हुए थे।
दोनों बच्चों को एक साथ संस्कार किया गया। वहीं दोनों बच्चों की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। पड़ोसी और रिश्तेदार उनको हौसला देने का प्रयास कर रहे थे। संस्कार के समय हर किसी की आंखे नम थी। वहीं मामले की सूचना पाकर स्नेक मैन सतीश फफड़ाना मौके पर पहुंचे। सतीश ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया।