हरियाणवी मॉडल निधि शर्मा को भाजपा दी बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव के बीच BJP का संगठन विस्तार …
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता)हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने हरियाणवी मॉडल निधि शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भाजपा ने अपने संगठन विस्तार में बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार किया है। भाजपा ने हरियाणवी माॅडल निधि शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। निधि शर्मा की सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही पार्टी ने विकास आर्य, राकेश बंसल और प्रदीप चौहान को प्रदेश सह-संयोजक बनाया है।
बता दें कि इन सभी की नियुक्तियां कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की संयोजक रेनू बाला गुप्ता ने सीएम नायब सिंह सैनी, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडोली, सुरिंदर पुनिया, डॉक्टर रचना गुप्ता से विचार विमर्श के बाद की गई हैं।
रेनू बाला गुप्ता ने 22 स्टेट लेवल के नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। इसके तहत सूबे के सभी 22 जिलों में जिला संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। वहीं, 22 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। इस तरह प्रदेश में कुल 98 नियुक्तियां की गई हैं।