हरियाणा में टूटा BJP-JJP गठबंधन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने समूह कैबिनेट समेत दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 12 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी वानी जजपा का गठबंधन टूट गया है। हालाकि अभी इसका ऐलान होना बाकी है। ऐसा माना जा रहा है कि जजपा हरियाणा में से 2 लोकसभा सीट मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटी पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यहीं टूट की तरह है।
JJP के सरकार से बाहर होने के बाद विधानसभा में नंबर गेम:
बीजेपी: 41
बीजेपी के साथ निर्दलीय: 6
हरियाणा लोकहित पार्टी: 1 (गोपाल कांडा)
जेजेपी के अलग होने पर बीजेपी के पास 48 विधायकों का समर्थन।
90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।
जेजेपी: 10
निर्दलीय: 1 (बलराज कुंडू)
इंडियन नेशनल लोकदल: 1 (अभय चौटाला)
कांग्रेस: 30