सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली सीएम केजरीवाल के बीच बैठक खत्म
बैठक मे राहुल भी रहे मौजूद
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव ज्यो ज्यो नजदीक आ रहे है देश की राजनीति पूरी तरह से गर्माने लगी है और पार्टियों मे गठजोड व टूटफूट की राजनीति भी शुरू हो गई है। इसी बीच कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच बैठक खत्म हुई बैठक मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। बैठक के दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर मंथन चल रहा है। गठबंधन को लेकर विपक्षी पार्टियां बैठक कर रही हैं। इसी बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक की। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर आप नेताओं के साथ बैठक हुई थी।
बतां दे कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 17 दिसंबर को बठिंडा में पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केजरीवाल ने लोगों से पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें मांग लीं। पंजाब में आप की सरकार है और कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है।इसके अलावा दिल्ली में भी आप पिछले दो टर्म से सरकार में है। खुद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल यहां के मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस यहां भाजपा से सीधे मुकाबले में रही है। कांग्रेस और ्र्रक्क ने 2019 चुनाव में सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार दोनों में सीटों को लेकर पेंच फंस सकता है।
इससे पहले हुई बैठक में कांग्रेस अलायंस कमेटी की ओर से मुकुल वासनिक, राजस्थान के पूर्व ष्टरू अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश शामिल हुए। वहीं ्र्रक्क की ओर से संदीप पाठक, आतिशी और सौरभ भारद्वाज मौजूद थे।
इससे पहले दिल्ली में 7 जनवरी को कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं के बीच बिहार में सीट बंटवारे को लेकर करीब ढाई घंटे मीटिंग हुई थी। इसमें आरजेडी की ओर से सांसद मनोज झा शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस ने आरजेडी से 9 सीटों की डिमांड की है। पिछली बार भी कांग्रेस बिहार में 9 सीटों पर लड़ी थी, हालांकि उसे एक पर ही जीत मिली।