![](https://wishavwarta.in/wp-content/uploads/2023/05/parliament-building-300x169.webp)
लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
5 दिन का विशेष सत्र 4 दिन में खत्म
संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता): महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक पारित करने के बाद संसद के दोनों सदन निर्धारत समय से एक दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गए। विधेयक पारित होने के बाद कई महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया। संसद का यह विशेष सत्र 18 सितंबर को प्रारंभ हुआ था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह विशेष सत्र 22 सितंबर तक चलना था।
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण विधयेक पारित हो गया है। सदन ने सर्वसम्मति के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कर दिया। बिल के पक्ष में 214 वोट पड़े। बिल का किसी भी सांसद या पार्टी ने विरोध नहीे किया।