लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब मे दिखने लगा किसान आंदोलन का असर
गांव में भाजपा नेताओं की एंट्री को बैन के लगे पोस्टर
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के विरोध का असर अब लोकसभा चुनावों पर दिखना शुरू हो गया है। मुक्तसर साहिब के अंतर्गत आते गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र के गांव भारू में लोगों की तरफ से भाजपा नेताओं की एंट्री बैन का बोर्ड लगा दिया गया है।
भाजपा ने पंजाब के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर लोकसभा चुनावों की तैयारियों को शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ किसान प्रदर्शन अभी भी उनके लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। किसान प्रदर्शन के बीच अब पंजाब के गांव में भाजपा नेताओं की एंट्री को बैन करना शुरू कर दिया है।
वही पडोसी राज्य हरियाणा मे भी 0ो गोहाना उपमंडलीय परिसर में अनिश्चितकालीधरने पर बैठे किसानों ने निर्णय लिया है कि गोहाना तहसील के हर गांव के मुख्यगेट पर बीजेपी नेताओं के नो एंट्री के बोर्ड लगाए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान किसानों ने भाजपा नेताओं को गांव न घुसने देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव बीजेपी नेताओं का विरोध भी करेंगे। इसके अलावा आज सरपंचों ने भी किसानों के धरने पर पहुंच कर किसानों का समर्थन दिया। वहीं होली का त्योहार होने के चलते किसानों ने कहा आज के दिन भी किसान होली का त्योहार नहीं मनाकर यहाँ धरने पर बैठे हुए हैं। जब तक किसानों को उनकी खऱाब फसलों का मुवावजा नहीं मिल जाता वो यहाँ से उठने वाले नहीं है। जिस के चलते किसानों ने आज काली होली मनाई।