मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता से सीधा संबध बढाने की एक और की खास शुरूआत
लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने के लिए लांच किया WhatsApp
चंडीगढ़, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने और राज्य के सामाजिक- आर्थिक विकास में लोगों की बराबर हिस्सेदारी के लिए अपने नये WhatsApp चैनल शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि लोग इस लिंक के द्वारा चैनल का हिस्सा बन सकते हैं और उनको राज्य सरकार की जन हितैषी और विकास प्रमुख नीतियों के बारे ताज़ा जानकारी मिलती रहेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नेक प्रयास लोगों को शासन का अटूट अंग बनाने में बहुत सहायक होगा।