हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अब इस सीट से दिया इस्तीफा
मिल सकती है ये नई जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्ववार्ता) मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री है। हरियाणा में अब नई सरकार का गठन हो गया है। राज्य में भाजपा-जेजेपी (BJP-JJP) के बीच गठबंधन भी टूट गया है। अब उन्होंने करनाल विधानसभा सीट से भी त्यागपत्र दे दिया है। वही सूत्रो के हवाले से बडी खबर है कि मनोहर लाल पंजाब के गवर्नर बन सकते हैं। गौरतलब है कि वह विधायक रहते हुए गवर्नर नहीं बन सकते थे। बता दें कि यदि मनोहर लाल गवर्नर बनते हैं तो वह चंडीगढ़ और पंजाब दोनों राज्यों पर नजर रखेंगे।
वही यह भी खबर है किमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके खट्टर अब लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए और उम्मीदवारों की जो सूची जारी करेगी, जिसमें उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं आज घोषणा करता हूं कि मैं करनाल विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अब आज से हमारे सीएम नायब सैनी करनाल विधानसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सदन में फ्लोर टेस्ट पास किया। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Hooda) ने नए मुख्यमंत्री को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वास मत का फैसला सीक्रेट बैलेट से होना चाहिए था। लेकिन स्पीकर ने कहा कि ऐसा कोई प्रविधान नहीं है।