भारत का विश्व कप में अजय अभिान जारी, हासिल की लगातार 9वीं जीत
सभी 9 विपक्षी टीमों को कर चुका है भारत पराजय
स्टेडियम में ‘कोहली को बॉलिंग दो’ का मचा शोर , विराट ने ली विकेट
चंडीगढ़, 13 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत ने विश्व कप 2023 में नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.5 ओवर में 250 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत अब 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में उतरेगी। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। उसने सभी नौ विपक्षियों को हराया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड को हराया। टीम इंडिया के अंक तालिका में 18 अंक हैं। वह ग्रुप राउंड में अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने विश्व कप का समापन ग्रुप में सबसे नीचे 10वें स्थान के साथ किया। उसे नौ मैचों में दो जीत मिली। सात मुकाबलों में नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद नीदरलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले सकेगा।
बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने दिवाली के दिन प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया। भारत ने 2003 विश्व कप में लगातार आठ मैच जीते थे। उसने नौवीं जीत के साथ ही इस बार यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2003 में 11 मैच जीते थे।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस ने भारत की फील्डिंग के दौरान “कोहली को बॉलिंग दो” के नारे लगाए। इसके बाद 23वें ओवर में स्लिप में फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने कोहली को गेंद थमाई। शानदार फॉर्म में चल रहे नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी वाइड गेंद का शिकार होकर कोहली का विकेट बने।