बेअदबी के आरोप में हत्या करने के आरोपी निहंग मामले मे हर दिन होते नये खुलासे
आरोपी निहंग के खून में मिला ड्रग्स, पब्लिसिटी के लिए की थी हत्या
चंडीगढ, 19 जनवरी (विश्ववार्ता) बेअदबी के आरोप में युवक की हत्या करने के आरोपी निहंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आरोपी निहंग के खून में ड्रग्स मिली है। पुलिस ने आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ का फगवाड़ा सिविल अस्पताल की लैब में डोप टेस्ट करवाया था।
जानकार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेस्ट में ये बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोट्र्स के मुताबिक मंगू के खून में ड्रग्स पाई गई। उसके ब्लड सैंपल से डॉक्टरों को बुप्रेनॉर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन मिली है। बता दें कि बेअदबी करने की शंका में निहंग सिंह रमनदीप सिंह उर्फ मंगूमठ ने अज्ञात युवक की गुरुद्वारे में हत्या कर दी थी।
जानकारी के लिए बतां दे कि फगवाड़ा के गुरुद्वारा छठी पातशाही चौड़ा खूह में मंगलवार को एक युवक की बेअदबी के शक में हत्या कर दी गई थी। एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया था कि गुरुद्वारा साहिब में कोई बेअदबी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि रमनदीप पर लुधियाना में नौ केस दर्ज हैं। उस पर अमृतसर में भी केस दर्ज है। फगवाड़ा में गुरुद्वारा छठी पातशाही, चौड़ा खुह में निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ ने बेअदबी की झूठी कहानी की आड़ में युवक विशाल का कत्ल कर दिया था। इस मामले में पुलिस की तरफ से रोजाना नए खुलासे किए जा रहे हैं। सूत्रों से पता चला कि आरोपी के खून में ब्यूपरनोर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन के अंश पाए गए हैं।
वहीं मृतक विशाल कपूर का शव फगवाड़ा के नजदीक करतारपुर के रहने वाले उसके चाचा को सौंप दिया गया, जिन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसके चाचा एनआरआई हैं। उनका कहना है कि वह लंबे समय से अपने भतीजे के संपर्क में नहीं थे।
इससे पहले एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा था कि फगवाड़ा के गुरुद्वारा छठी पातशाही चौड़ा खूह में निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ ने युवक की हत्या पब्लिसिटी के लिए की थी। मृतक की पहचान विशाल कपूर पुत्र स्वगीय दविंदर कपूर के तौर होने के बाद एडीजीपी ढिल्लों ने यह खुलासा किया था। विशाल फगवाड़ा कैसे पहुंचा? इस बारे में एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अब पुलिस इसकी ही जांच कर रही है। जल्द इस बारे में भी बताएंगे। आरोपी पर धारा 302 जोड़े जाने के सवाल पर भी जल्द खुलासा करने की बात कही गई।