पीएम मोदी आज यूपी समेत 7 राज्यों को देंगे करोड़ों की सौगात
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ से यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें रेलवे और बुनियादी ढांचों से संबंधित कई परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मंदुरी एयरपोर्ट आजमगढ़ और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण करके जनसभा भी करेंगे।
प्रधानमंत्री आज आजमगढ़ जाएंगे और वहां से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश की जनता को विकास की सौगात देंगे। एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभा करके लोकसभा चुनाव के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे। आजमगढ़ में जनसभा का असर पूर्वांचल और बिहार की सीटों पर पड़ता है।
भारतीय रेलवे की 8,176 करोड़ की 11 परियोजनाएं भी शामिल हैं। पीएम जल शक्ति मंत्रालय की 1114 करोड़ की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पांच परियोजनाएं का लोकार्पण, शिलान्यास होगा। आवास और शहरी मंत्रालय की 264 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय की 744 परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। स्टेट सेक्टर की दो परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।