चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर परेड ग्राउंड में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल
पहली बार कर्तव्य पथ पर महिला सैनिकों की टुकड़ी करेगी परेड
फ्रांस की सैन्य टुकड़ी होगी आकर्षण का केंद्र, वायुसेना के 51 विमान करेंगे फ्लाइपास्ट
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में रिपब्लिक डे को लेकर चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से आज फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस की तरफ से कई रास्तों को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को इन रास्तों पर न आने की सलाह दी है।
वही देश के मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि परेड 26 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से विजय चौक से कर्तव्य पथ पर होगी। परेड के कमांडर दिल्ली के एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे। सुमित मेहता ने बताया कि परेड में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव और सूबेदार मेजर संजय कुमार भी शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस की सैन्य टुकड़ी भी शिरकत करेगी। इस टुकड़ी की खास बात ये होगी कि इसमें भारतीय और नेपाल मूल के फ्रांसीसी सैनिक शामिल होंगे। साथ ही फ्रांस के दो राफेल एयरक्राफ्ट और एक रिफ्यूल एयरक्राफ्ट फ्लाईपोस्ट करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
परेड में सेना के कई आधुनिक वाहनों जैसे टेरैन व्हीकल, लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, स्पेशल मॉबिलिटी व्हीकल को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही एएलएच ध्रुव, रुद्र और एलसीएच प्रचंड भी फ्लाइपास्ट में हिस्सा लेंगे। वायुसेना के 51 विमान, जिनमें लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट विमान भी फ्लाइपास्ट में शामिल होंगे। खास बात ये है कि इन विमानों की 15 पायलट महिलाएं होंगी।