पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत मे फिर ठंड की दस्तक
चंडीगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना
पहाड़ों में ताजा हिमपात से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ में आज शाम से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। पहाड़ों में ताजा हिमपात से मैदानी इलाकों में फिर से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। हवाओं ने भी मैदानी इलाकों का रुख कर लिया है। ऐसे में अब लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का सितम फिर से सहना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण आज और कल बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा प्रभावशाली नहीं है।
ऐसे में अब लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का सितम फिर से सहना पड़ सकता है। मौसम यह बदलाव शुक्रवार की देर रात में तेज हवाओं व ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से आया है। इससे दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट आ गई है। ऐसे में लोगों को दिन के मुकाबले रात में भी ठंड का सितम सहन करना पड़ रहा है। सोमवार को पूरा दिन धूप निकली रही मगर लोगों को ठंडी हवाओं के चलने ठंड का भी अहसास होता रहा। मौसम माहिरों का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने वाला है। हालांकि बारिश के आसार इस हफ्ते में नहीं है क्योंकि कोई भी वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव नहीं हो रही है लेकिन सुबह व शाम ठंड का जोर रहेगा। सोमवार को दिन का तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्र 86 व शाम में 35 फीसदी रही