पंजाब सीएम मान व राज्यपाल के बीच तलखी का दौर जारी
अब फिर मुख्यमंत्री मान ने राज्यपाल पुरोहित को फिर लिखा पत्र
पढिये अब की बार क्या लिखा पत्र में
चंडीगढ़, 21 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब मे मुख्यमंत्री भगवंत मान व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच लगातार तलखी का दौर जारी है पंजाब सरकार व राज्यपाल के बीच आरोप प्रत्यारोप थमने का नाम नही ले रहा है। दोनो के बीच पत्रों का आदान प्रदान भी लगाातर जारी रहता हेै अब फिर केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.एफ.) की बकाया 5 हजार, 637 करोड़ रुपए की राशि जारी न करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में राज्यपाल से अनुरोध किया है कि केंद्र को यह फंड पंजाब को देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर राज्यपाल से इस मुद्दे को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि फंड जारी न होने के कारण गांवों का विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए राज्यपाल उक्त मामला केंद्र के समक्ष उठवाकर फंड जारी करवाएं।
गौरतलब है कि राज्यपाल का कहना था कि मुख्यमंत्री मान उनके पत्रों का जवाब नहीं देते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान पहले भी राज्यपाल को कई पत्र लिख चुके हैं और यह उनका लिखा छठा पत्र है, जिसमें उन्होंने पंजाब को केंद्र से फंड दिलाने की बात कही है।