पंजाब सीएम मान ने राजौरी में शहीद हुए जवान के परिवार के प्रति किया दुख व्यक्त
कहा परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी
चंडीगढ, 19 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम मान ने आज टवीट कर लुधियाना जिला के खन्ना के गांव रामगढ़ सरदारां का रहने वाले निवासी अग्निवीर अजय सिंह (23) जम्मू के राजौरी में बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने एक जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर अजय सिंह बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हो गये। सीएम मान ने कहा कि इस वीर जवान ने जम्मू-कश्मीर में अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यह देश और खासकर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने बहादुर शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में पंजाब सरकार परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि इस शहीद ने पूरी बहादुरी और समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाया और शहीद का बलिदान हमेशा युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार पीडि़त परिवार को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
ਜੰਮੂ ਦੇ ਰਾਜੌਰੀ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਲੈਂਡਮਾਈਨ ਬਲਾਸਟ 'ਚ ਖੰਨਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਸਰਦਾਰਾਂ ਦਾ 23 ਸਾਲਾ ਅਗਨੀਵੀਰ ਜਵਾਨ ਅਜੈ ਸਿੰਘ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ…ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦਿਲੋਂ ਹਮਦਰਦੀ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੇ ਹਾਂ…ਬਹਾਦਰ ਜਵਾਨ ਦੇ ਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤੀ ਹੌਂਸਲੇ ਤੇ ਸਿਦਕ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸਲਾਮ…
ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਾਅਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਕੀਤੀ… pic.twitter.com/Mjbt05udGG
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 19, 2024