पंजाब सीएम भगवंत मान ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया शत-शत् नमन
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा हैं, कि महान क्रांतिकारी एवं आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान आने वाली पीढिय़ों के मन में देशभक्ति की भावना जगाता रहेगा।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीशा के कटक में एक बंगाली परिवार में हुआ था। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में इनका बहुत बड़ा योगदान था। ‘तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगा’, ‘जय हिंद-जय भारत’ और ‘दिल्ली चलो’ जैसे नारों से उनहोंने देश के युवाओं में देशभक्ति की लौ जलाई थी। स्वतंत्रता की लड़ाई में पहले ये महात्मा गांधी के ही साथ थे, लेकिन बाद में अलग होकर इन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने की योजना बनाई। जिसके तरत उन्होंने साल 1939 में फॉरवर्ड। ब्लॉक की स्थापना की और इसके बाद साल 1943 में 21 अक्टूबर को आजाद हिंद फौज की स्थापना की। इसकी स्थापना के पीछे उनका उद्देश्य था कि स्वतंत्रता की लड़ाई में ज्यादा से ज्यादा युवा उनकी फौज से जुड़ सकें। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई जाती है।
ਮਹਾਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਤੇ ਆਜ਼ਾਦ ਹਿੰਦ ਫੌਜ ਦੇ ਸੰਸਥਾਪਕ ਨੇਤਾ ਜੀ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਬੋਸ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ 'ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੋਟਿ-ਕੋਟਿ ਪ੍ਰਣਾਮ ਕਰਦਾ ਹਾਂ…
ਭਾਰਤ ਦੇ ਆਜ਼ਾਦੀ ਸੰਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਯੋਗਦਾਨ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਪੀੜ੍ਹੀਆਂ ਦੇ ਮਨਾਂ 'ਚ ਦੇਸ਼ ਭਗਤੀ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਕਰਦਾ ਰਹੇਗਾ… pic.twitter.com/DedarNcDm1
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 23, 2024