पंजाब सीएम भगवंत मान आज सूबे के युवाओं को देगे बडा तोहफा
मिशन रोजग़ार के तहत बांटेंगे नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता मे आई है तब से लगातार कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है। इसी बीच आज मिशन रोजग़ार के तहत सी.एम. मान युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री ने आज अलग-अलग विभागों में 2487 और सरकारी नौकरियां देने का वायदा किया है, जिसके तहत कल नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। संगरूर में लड्डा कोठी में सुबह 11.30 बजे एक कार्यक्रम रखा गया है, जहां पर सी.एम. मान बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पंजाब सरकार ने अब तक युवाओं को 40,437 सरकारी नौकरियां दे चुकी हैं। वहीं आज एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2487 और सरकारी नौकरियां देने देने का वायदा किया है। जिसके तहत आज वह युवाओं को 487 नियुक्ति पत्र बांटेगे। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में पुलिस कॉन्सटेबल्स को भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
आपको बता दें सदन में विपक्ष में पंजाब सरकार से 40,437 सरकारी नौकरियां दिए जाने का ब्यौरा मांगा था। सी.एम. मान ने सदन में विरोधियों को इसका जवाब हुए कहा कि वह पूरा रिकार्ड साथ लाएं है और आज और 2487 नौकरियां दे रहे हैं।