पंजाब सीएम भगवंत मान आज धान की लगाई को लेकर कर सकते है कोई बड़ा ऐलान

25
Advertisement

पंजाब सीएम भगवंत मान आज धान की लगाई को लेकर कर सकते है कोई बड़ा ऐलान
टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 15 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धान की लगाई को लेकर दोपहर को बड़ा ऐलान कर सकते हैं. इस संबंध में उन्होंने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है. यह पानी बचाने के बारे में हो सकता है। पिछले साल भी भगवंत मान ने सीधी बिजाई के लिए 1500 रुपये प्रति एकड़ देने की घोषणा की थी। इस तकनीक से 30 से 40 फीसदी पानी की बचत होती है।
हमारा मुख्य उद्देश्य कृषि को एक लाभदायक व्यवसाय बनाना और भूमिगत जल की रक्षा करना है, और इसे ध्यान में रखते हुए, हम धान के मौसम से संबंधित एक बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं, और मैं इस निर्णय का विवरण आपके साथ लाईव में साझा करूंगा।

 

Advertisement