पंजाब सरकार ने हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के मतदाताओं के लिए इस तारिख को किया छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनावों मे अब गिनती के दिन बाकि रह गये है और पंजाब की सियासत इस समय पूरी तरह से गर्मागई है। जानकारी के लिए बतां दे कि देश में इस बार 7 चरणों में वोटिंग कराई जाएगी।
चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में पंजाब , हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की एकमात्र संसदीय सीट पर चुनाव कराए जाएंगे। इसी बीच पंजाब सरकार ने राज्य में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश और यूटी चंडीगढ़ के मतदाताओं के लिए 1 जून, 2024 को वोट डालने के लिए विशेष छुट्टी की घोषणा की है।
वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पंजाब राज्य के सरकारी दफ्तरों, बोर्ड, नगर निगमों और सरकारी शिक्षक संस्थानों में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों में अगर कोई यू.टीय चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश का वोटर है तो वह अपना वोटर आई.डी. कार्ड दिखाकर छुट्टी ले सकेगा। बताया जा रहा है कि उक्त छुट्टी अधिकारियों, कर्मचारियों के छुट्टियों के खाते से नहीं काटी जाएगी। इस संबंध में पंजाब सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।