पंजाब शिक्षा विभाग द्वारा रिहायशी खेल विंगों के ट्रायल इस तारिख से होगें शुरू
चंडीगढ,20 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब शिक्षा विभाग पंजाब की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए खोले जा रहे रिहायशी खेल विंगों के ट्रायल 24 सितंबर को लिए जा रहे हैं। चाहवान खिलाड़ी सुबह 10 बजे ट्रायल व रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे। पिछले वर्षों के खेल विंगों के खिलाडिय़ों के लिए भी यह ट्रायल देने जरूरी हैं। जानकारी के लिए नीचे दी लिस्ट दी गई जिसके अनुसार खिलाड़ी निश्चित दिन व निश्चित स्थान पर रिपोर्ट करें।
उन्होंने कहा कि चाहवान खिलाड़ी निश्चित स्थानों व निश्चित दिन सुबह 10 बजे ट्रायल रजिस्ट्रेशन के लिए रिपोर्ट करें और खिलाड़ी अपने साथ जन्मतिथि का असली सर्टीफिकेट, खेल प्राप्तियां के प्रमाण पत्र, दो फोटो पास्पोर्ट साईज साथ जरूर लेकर आएं। इस मौके पर अन्य सदस्य भी मौजूद थे। खिलाड़ी अपने अपने माता-पिता, गार्डियन के साथ ट्रायल में भाग ले सकते हैं।