पंजाब मे भी कांग्रेस को लोकसभा चुनावों से पहला बडा झटका
कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आम आदमी पार्टी में शामिल
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्ववार्ता) कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीपी गुरप्रीत सिंह को अपने साथ मिलाया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे।
माना जा रहा है कि जीपी फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से टिकट के उम्मीदवार भी रहेंगे। फतेहगढ़ साहिब के विधानसभा क्षेत्र बस्सी पठाना से गुरप्रीत सिंह जीपी कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं। वह 2017 में विधायक बने थे।