पंजाब मे भीषण ठंड से हाल बेहाल , स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जारी की गई एडवाइजरी
बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भीषण ठंड की चपेट मे है पंजाब के कई जिलों का पारा शिमला से भी ज्यादा नीचे चला गया है। अगले 24 घंटों में 14.1.24 (दोपहर 2.30 बजे) तक पंजाब के अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है। पंजाब एस.डी.एम.ए. ने लोगों को ठंड से बचने के लिए प्रेरित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि लोग ठंड में खुद को स्वस्थ रख सकें।
उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। तंग कपड़ों से परहेज करते हुए ढीले कपड़े पहनने चाहिए। अनावश्यक यात्रा से बचें। अगर आपको बुखार, सिरदर्द और सर्दी के साथ सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। रिंग और हीटर का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इन उपकरणों के उपयोग से आमतौर पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। सूबे मे ठंड बहुत हो हो रही है। पंजाब के कई जिलों का पारा शिमला से भी ज्यादा नीचे चला गया है। अगले 24 घंटों में 14.1.24 (दोपहर 2.30 बजे) तक पंजाब के अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है।
पंजाब एस.डी.एम.ए. ने लोगों को ठंड से बचने के लिए प्रेरित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि लोग ठंड में खुद को स्वस्थ रख सकें। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। तंग कपड़ों से परहेज करते हुए ढीले कपड़े पहनने चाहिए। अनावश्यक यात्रा से बचें। अगर आपको बुखार, सिरदर्द और सर्दी के साथ सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। रिंग और हीटर का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इन उपकरणों के उपयोग से आमतौर पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।
पूरा पंजाब इस समय शीतलहर की चपेट मे है। राज्य के अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी होने के बावजूद ठंड जोरों पर है, ठंड का जोर अधिक देखने को मिल रहा है, जिसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। आने वाले दिनों में अधिकतर तापमान में बढ़ौतरी होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। विभाग के अनुसार भविष्यवाणी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आज गर्ज के साथ बारिश होने की संभावना है।
सर्दी के मौसम में अगर लंबे समय तक सर्दी, फ्लू और नाक बहने के लक्षण दिखें तो तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए। सिर, हाथ, नाक, गर्दन और पैर की उंगलियों को अच्छी तरह से ढकने को कहा गया है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रखने के लिए विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। गर्म तरल पदार्थ पीना चाहिए क्योंकि यह ठंडी हवाओं का मुकाबला करने के लिए शरीर के तापमान को बनाए रखते हैं।