पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी
तुंरत प्रभाव से 1 आईएएस व 3 पीसीएस. अधिकारी किये इधर से उधर
चंडीगढ, 20 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार ने 1 आई.ए.एस. व 3 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें आई.ए.एस. अधिकारी परमिंदर पाल सिंह, पी.सी.एस. अमनिंदर कौर, पी.सी.एस. संजिव शर्मा, पी.सी.एस. परमजीत सिंह के नाम शामिल हैं।