पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मजीठिया ने थामा आप का दामन
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) चुनावो से पहले ही पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है और इसी बीच आज पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अभी-अभी बड़ी खबर मिली है कि कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर मजीठा से जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।
बता दें जगविंदर पाल सिंह मजीठिया ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर मजीठा से चुनाव लड़ था। इस दौरान मजीठा में बिक्रम मजीठिया की पत्नी भी चुनाव में खड़ी थी जिन्होंने जीत हासिल की थी।
शिरोमणि अकाली दल का गढ़ माना जाने वाला मजीठा पर अब आम आदमी पार्टी अपने पैर जमा रही है। गौरतलब है कि जगविंदर पाल सिंह मजीठिया के भाई लाली मजीठिया पहले ही ‘आप’ पार्टी में शामिल हो गए थे और ‘आप’ की टिकट पर चुनाव लड़ा था।