पंजाब भाजपा को लगा बडा झटका, इस भाजपा नेता ने थामा आप का दामन
चंडीगढ,20 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकार सूत्रो के हवाले से खबर हेै कि भाजपा के अरुण नारंग ‘आप’ में शामिल हो गए हैं। ‘आप’ में शामिल होने पर सी.एम. मान ने उनका स्वागत किया है। आपको बता दें कि वह अबोहर से बीजेपी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। वह सुनील जाखड़ को चुनाव में हरा कर विधायक बने थे।
खबर सामने आई है कि सुनील जाखड़ से नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। वह जाखड़ के पंजाब भाजपा प्रधान बनने से थे नाराज थे। उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।