पंजाब के इस जिले मे चार नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों द्वारा बैंक लूटने की कोशिश
पुलिस व लुटेरों मे भिडंत, एएसआई को लगी गोली
चंडीगढ,20 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के तरनतारन जिले से बडी खबर आ रही है जहां गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को चार नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। इस दौरान एएसआई ने बहादुरी से लुटेरों का मुकाबला किया और गोली लगने से वह घायल हो गया। जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिले के गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को दो बाइकों पर पहुंचे हथियारबंद नकाबपोशों ने दोपहर करीब 12:30 बजे लूटने की कोशिश की। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। घायल कर्मचारी की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।