पंजाब के इस जिले मे कैदियों के भिडऩे का मामला आया सामने
घायलों को सिविल अस्पताल में करवाया गया भर्ती
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्ववार्ता) केंद्रीय जेल गुरदासपुर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। आज सुबह केंद्रीय जेल गुरदासपुर में 2 गैंगस्टरों के गुट आपस में भिड़ गए। उस दौरान चले ईंट-पत्थर लगने के कारण एक एस.एच.ओ., पुलिस विभाग के फोटोग्राफर सहित एक कर्मचारी घायल हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया। सूत्रों के अनुसार कैदियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस द्वारा फायरिंग के अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं।
जानकारी मिलने के बाद एसएसपी गुरदासपुर हरीश दायमा तथा डीसी हिमांशु अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। हमले में सेंट्रल जेल में तैनात योद्धा सिंह, धारीवाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ मंदीप सिंह और एएसआई जगदीप सिंह पुलिस फोटोग्राफर घायल हो गए हैं।