पंजाब कांग्रेस को लगा बडा झटका
पंजाब कांग्रेस विधायक व विधानसभा में विपक्ष के उपनेता ने थामा आप का दामन
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब मे लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गर्मागई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति में दल-बदल जारी है। इसी के चलते आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। होशियारपुर से कांग्रेस विधायक व विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राज कुमार चब्बेवाल ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। वह आप में शामिल हो गए हैं। वहीं आपको बता दें कि होशियारपुर जिले के चब्बेवाल हलके से मौजूदा विधायक डा. राजकुमार चब्बेवाल जी ने सी.एम. भगवंत मान की लोक पक्षीय नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के परिवार द्वारा डा. राजकुमार जी का समूची पार्टी में शामिल होने पर दिल से स्वागत किया है।