दिवाली के अवसर पर सोशल मीडिया पर पंजाब सीएम मान हुए रूबरू
दुनिया भर मे रहते पंजाबियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की दी शुभकामनाएं
पंजाब के सभी नागरिकों से यह भी की अपील
चंडीगढ़, 12 नवंबर (विश्ववार्ता) : आज पूरा देश खुशियों के त्यौहार दिवाली की खुशियों मे डूबा हुआ है, हर तरफ रोनके व बहारे दिखाई दे रही है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाईव रूबरूब होकर दुनिया भर में रहते पंजाबियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जताते हुए सी.एम. मान ने पंजाब के सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि कम से कम पटाखे चलाएं ताकि वातावरण में प्रदुषण ज्यादा न फैले। उन्होंने कहा कि ग्रीन दिवाली मनाकर पंजाबी पुरे देश में मोहरी सूबे के तोर पर उभर के सामने आएं।
सी.एम. मान ने सभी पंजाबियों को ‘हैप्पी दिवाली’ के साथ-साथ ‘सेफ दिवाली’ भी कहा है। यानी उन्होंने लोगों को इस त्योहार पर सुरक्षा को भी ध्यान में रखने को कहा है। उन्होंने पंजाब वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिवासी का त्योहार हर घर में खुशियां लेकर आए, सभी के लिए तरक्की, मेहनत, बुलंदियां, तंदुरुस्ती लेकर आए।
सी.एम. मान ने कहा कि दिवाली का त्योहार रोशनी का त्योहार है, लेकिन पटाखे चलाते समय हजारों बच्चों व नौजवानों की आंखों की रोशनी चली जाती है जिस कारण यह रोशनी का त्योहार उनके लिए अंधेरे का त्योहार बन जाता है। इसलिए इस त्योहार को सावधानी से मनाएं। पटाखे चलाते समय बच्चे व बढ़े ध्यान से पटाखे चलाएं, ताकि किसी के साथ भी कोई हादसा न हो।