दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम मान जा रहे है रामलला के दर्शन करने
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान राम मंदिर में दर्शन करने के लिए सोमवार को अयोध्या जाएंगे। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने परिवार के साथ रामलला मंदिर जाएंगे। सी.एम. केजरीवाल अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
केजरीवाल ने पहले कहा था कि उन्हें 22 जनवरी को होने वाले ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने परिवार के साथ राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं और मौका मिलते ही अयोध्या आने की योजना बनाएंगे। केजरीवाल कई बार खुद को हनुमान और श्रीराम का भक्त भी बता चुके हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 22 जनवरी मंदिर के अभिषेक समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर जाना चाहते हैं। अब अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान 12 फरवरी को अयोध्या जाएंगे। उनके साथ उनके परिवार भी होंगे।