डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज करेगा सरेंडर
समाज कार्यों के लिए थैंक्यू गुरु पापा-हनीप्रीत
चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की 50 दिन की पैरोल अवधि अब खत्म होने जा रही है। वे आज देर रात या फिल कल शाम पांच बजे तक जेल में सरेंडर करना होगा। उनकी वापसी से पहले उनकी धर्म बेटी हनीप्रीत ने एक मैसेज लिखा है, जिसमें उन्होंने समाज कल्याण के लिए ‘गुरु पापा’ का आभार जताया है।
सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को हनीप्रीत रविवार को रोहतक की सुनारिया जेल छोडऩे आएगी। शाम राम रहीम को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम रोहतक पहुंचेगी। ऐसे में जेल प्रशासन के साथ-साथ शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है।
हनीप्रीत इंसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके विकास को सुनिश्चित करने के लिए संत गुरुमीत राम रहीम सिंह जी इंसान ने मातृत्व का सम्मान, आशीर्वाद, दुख मुक्त यात्रा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण आदि जैसे कई कार्य शुरू किए हैं, जिन्होंने कई महिलाओं को नया जीवन दिया है और परिवर्तन की लहर पैदा की है। उन्होंने आगे लिखा कि समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने के में प्रेरक शक्ति बनने के लिए गुरु पापा को धन्यवाद।
पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 19 फरवरी को सरकार ने उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर की थी।पुलिस की टीम राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम छोडक़र आई थी। हाईकोर्ट में याचिका दायर करके बार-बार राम रहीम को मिल रही पैरोल पर रोक लगाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार से पूछा था कि रामरहीम की तरह कितने कैदियों को इतनी पैरोल दी गई है।