जालंधर से दिल्ली और दिल्ली से जालंधर जाने वाले लोग हो जाएं सावधान
आज जालंधर-लुधियाना हाईवे जाम करेगी ट्रक यूनियन
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्ववार्ता) जालंधर से दिल्ली और दिल्ली से जालंधर जाने वाले लोग सावधान हो जाएं क्योंकि 7 मार्च को आल पंजाब ट्रक आप्रेटर यूनियनें केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने जा रही हैं।
केंद्र सरकार पर अपनी जायज मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए ट्रक यूनियनों और पांच मजदूर यूनियनों ने मिलकर आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जालंधर-लुधियाना रोड पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को जाम कर दिया जाएगा।
यूनियनो संगठनों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मांनी तो हो सकता है, यह धरना अनिश्चितकाल के लिए करना पड़ेगा।