चेक रिपब्लिक की सुंदरी के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज
भारत के हाथ लगी निराशा
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्ववार्ता) मिस वर्ल्ड में दुनियाभर के 112 देशों की हसीनाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से फिनाले राउंड तक पहुंचने वाली प्रतियोगियों में सबसे ज्यादा चर्चा सिनी की हुई।उनसे पूरा देश उम्मीद लगाए बैठा था कि 2017 के बाद भारत को फिर मिस वर्ल्ड का खिताब मिलेगा, लेकिन भारत का यह सपना टूट गया है।हर भारतीय चाहता था कि मिस वर्ल्ड, 2024 का खिताब देश की बेटी ही जीते, लेकिन अफसोस सिनी अंत में दौड़ से बाहर हो गईं।
क्रिस्टीना लॉ और बिजनेस दोनों में दो डिग्रियों की पढ़ाई कर रही हैं। उनके सोशल मीडिया के अनुसार, उन्होंने क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की। क्रिस्टीना एक मॉडल के रूप में भी काम कर रही हैं। उन्होंने तंजानिया में वंचित बच्चों के लिए एक अंग्रेजी स्कूल खोला था, जहां उन्होंने स्वयंसेवा भी की थी।
इस समारोह में 12 न्यायाधीशों के पैनल में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज हस्तियां थीं। यह कार्यक्रम सोनी लिव पर लाइव दिखाया जा रहा था। फिल्म निर्माता करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। वहीं, गायक शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने भी शानदार प्रस्तुति दी।