चंडीगढ नगर निगम चुनावों मे सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर मे भाजपा ने मारी बाजी
इंडिया गठबंधन की पहली हार
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्ववार्ता) आज चंडीगढ मे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा और आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला हुआ जिसमे भाजपा ने बाजी मारते हुए चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है। सदन में पीठासीन अधिकारी मेयर कुलदीप कुमार और डीसी विनय प्रताप सिंह भी मौजूद थे और वोटिंग के लिए मेयर ने डेढ़ घंटा तय किया गया था। भाजपा के प्रत्याशी कुलजीत संधू 3 वोट से सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव जीते। उन्हें 19 और ्र्रक्क-कांग्रेस कैंडिडेट गुरप्रीत सिंह गावी को 16 वोट मिले, जबकि गठबंधन का एक वोट इनवैलिड हो गया।
भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है। वहीं डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के राजिंदर शर्मा ने गठबंधन की निर्मला देवी को दो वोट से हराया है। भाजपा को 19 वोट और गठबंधन को 17 वोट मिले।
सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का एक वोट कैंसिल हुआ है। चुनाव में भाजपा को 19 वोट और गठबंधन को 16 वोट मिले हैं। एक वोट कैंसिल हुआ है। माना जा रहा है कि अकाली दल के हरदीप सिंह ने फिर से भाजपा को वोट दिया है।
जीत के बाद बेहद खुश नजर आई सांसद किरण खेर ने कहा कि हम आज जीते हैं, आज भी एक वोट अमान्य हुआ तो किसी ने खिलाफ में वोटिंग की होगी… सभी भाजपा के पक्ष में हैं और देश में अब सबका रुख भाजपा की ओर है। कांग्रेस के कई बड़े नेता अब भाजपा में हैं, हिमाचल प्रदेश में अभिषेक मनु सिंघवी हार गए वह भी सबने देखा। भाजपा काम करती है, प्रधानमंत्री लोगों के लिए काम करते हैं और यही कारण है कि सभी भाजपा को पसंद करते हैं।