चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बडी कार्रवाई
83 लाख रुपए की कीमत के सोने के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ,20 सितंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ कस्टम विभाग ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 12 बिस्किट सोने के जब्त किए हैं। यह सोना दुबई से इंडिगो की फ्लाइट में अवैध रूप से लाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी 1 किलो 4 सो ग्राम सोना ला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 12 बिस्कुट बरामद हुए हैं। इसकी भारतीय बाजार में कीमत लगभग 83 लाख रुपए है।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इससे पहले भी कई बार सोना पकड़ा जा चुका है। 27 मई 2022 को इंडिगो की ही फ्लाइट से 2 यात्रियों को पकड़ा था। उनके कब्जे से कस्टम विभाग ने 2.14 करोड रुपए का सोना बरामद किया था। उस सोने का वजन 4.142 किलोग्राम था। यह आरोपी तौलिया के अंदर सोना छुपा कर ला रहे थे।