नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे
हरियाणा में सत्ता की कमान अब नायब सिंह सैनी के हाथों में होगी
चंडीगढ़, 12 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। एक बड़ा अपडेट ये भी है कि राज्य में एक डिप्टी सीएम भी होगा। शाम 5 बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा।
मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा में सत्ता की कमान अब नायब सिंह सैनी के हाथों में होगी, यानी वे अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राज्य में सत्तारुढ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा हमि की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
BJP के एक वरिष्ठ नेता ने विधायक दल की बैठक के बाद मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण बुध और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देव भी मौजूद थे।
नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।