इस वक्त की बडी खबर: चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर सियासत गर्माई
चंडीगढ मे कांग्रेस और आप का हुआ गठबंधन
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में मेयर चुनाव 18 जनवरी को होने हैं ऐसे में सियासी पारा भी चढ़ गया है वही बडी खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ़ के नगर निगम मे होने वाले मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस और आप का गठबंधन हो गया। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने इसका ऐलान किया।
मेयर का पद आम आदमी पार्टी के पास रहेगा और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस के खाते में जाएगा। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी के बाद अब एक-दो दिन में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन की चर्चा चल रही थी।
शनिवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व राघव चड्ढा ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद रविवार सुबह ही दोनों पार्टियों के प्रदेश के नेताओं के सुर बदल गए। उन्होंने गठबंधन के संकेत देने शुरू कर दिए थे। शाम तक अधिकारियों ने लगभग स्पष्ट कर दिया कि मेयर चुनाव में भाजपा के खिलाफ आप और कांग्रेस एक साथ उतरेंगे।