आप और कांग्रेस में गठबंधन से चंडीगढ मेयर चुनाव के सभी समीकरण बदले
राघव चड्ढा का बडा बयान आया सामने
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है जिससे आप और कांग्रेस में गठबंधन से मेयर चुनाव के सारे समीकरण बदल गए हैं। वर्तमान में भाजपा के पास सबसे ज्यादा नंबर हैं। मेयर चुनाव के लिए सांसद किरण खेर को मिलाकर उनके पास 15 वोट हैं।
आम आदमी पार्टी के पास 13 और कांग्रेस के पास सात वोट हैं। दोनों में गठबंधन होने पर आप और कांग्रेस के 20 वोट हो जाते हैं, जबकि मेयर बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 19 है। ऐसे में पिछले कई वर्षों से मेयर की कुर्सी पर बैठी भाजपा की बादशाहत खतरे में है।
वही पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को इंडिया बनाम भाजपा बताया है। चड्ढा ने दिल्ली में पत्रकारवार्ता में कहा कि 18 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमीं पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का भाजपा से मुकाबला होगा। यह 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज है। बतां दे कि मेयर का पद आम आदमी पार्टी के पास रहेगा और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस के खाते में जाएगा।