आईपीएल मे आज मुंबई इंडियंस-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बडा मुकाबला

59
Advertisement

आईपीएल मे आज मुंबई इंडियंस-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बडा मुकाबला

चंडीगढ़, 9 मई (विश्ववार्ता) आज आईपीएल मे मुंबई और बैंगलोर के बीच बडा मुकाबला देखने को मिलेगा। अब जबकि प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग कड़ी हो गई है तब मुंबई इंडियंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म और डेथ ओवरों की गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। रोहित ने अभी तक 10 मैचों में 18.39 की औसत से 184 रन बनाए हैं। यह लगातार दूसरा सत्र है जबकि उनका बल्ला नहीं चल पा रहा है।

Advertisement