चंडीगढ, 29 फरवरी (विश्ववार्ता)दिल्ली सरकार ने आखिरकार कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदद्मा चलाने की इजाजत दे दी है। इस बात पर अनिल विज ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर तंज कसा और कहा कि “देर आये दुरुस्त आये”. विज ने आरोप लगाए कि बड़ी बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल लंबे समय से खुद कन्हैया की फाईल दबाकर बैठे थे और अब जब देश का प्रेशर बना है तो उन्होंने इसकी इजाजत दे दी।
कांग्रेस ने हमेशा भारत माता का अपमान किया-अनिल विज
सदन में पूर्व मंत्री द्वारा भारत माता के नारे को कटाक्ष के रूप में बोलने को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज आज कांग्रेस पर जमकर भड़के। कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकालते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत माता का अपमान किया है फिर चाहे वो सदन के अंदर हो या बाहर। विज यहीं नहीं रुके और उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश आजाद होते ही भारत माता के टुकड़े करवा दिए थे और हमें खंडित देश की आजादी मिली थी।
सूबे की गठबंधन सरकार से आजाद विधायक बलराज कुंडू ने समर्थन वापिस लेने के मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने बलराज कुंडू को समझाने की बात कही।
देश में बेरोजगारी के मुद्दे पर ट्वीट कर ये कहने वाली प्रियंका गाँधी कि “पिछले 45 वर्ष में इतनी बेरोजगारी नहीं थी जितनी आज है” को लेकर अनिल विज ने प्रियंका गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। विज ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस तो हेट कैंपेन के लिए घर से निकली हुई है और उसी को लेकर प्रियंका गाँधी चल रही हैं।