Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम बदल रहा है। अब गर्मियां आने वाली हैं, जिसके चलते राज्य के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद आज पंजाब के सात जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद आज पंजाब में भी बारिश की संभावना है।
पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर साहिब में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंजाब के अन्य शहरों में धूप के अलावा बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।